किसान और व्यापारी के बीच अनुबंध प्रपत्र को SDM कार्यालय में रखा जाएगा सुरक्षित: चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

भोपाल। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर किसानों के चल रहे प्रदर्शनों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने इन कानूनों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंचाने के वास्ते कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान और फसल क्रय करने वाली कंपनी, व्यापारी या व्यक्ति के मध्य होने वाले अनुबंध प्रपत्र को अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) राजस्व कार्यालय में दस्तावेज के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि किसान के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं हो सके। 

इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी का मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी को खुला पत्र, कृषि कानून को लेकर लिखा पत्र 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में नए कानूनों के लिए की गई पहल के अनुरूप क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया गया है। चौहान ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा को पूरा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर