पूर्व वायु सेना प्रमुख ने मतदाता सूची में पत्नी का नाम नहीं होने पर निराशा जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

पुणे। पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल प्रदीप वसंत नाइक ने सोमवार को मतदान के दौरान मतदाता सूची में अपनी पत्नी मधुबाला का नाम नहीं होने पर निराशा जताई। एयर चीफ मार्शल नाइक (75) अपनी पत्नी और बेटे विनीत (43) के साथ सोमवार सुबह शहर के सैपलिंग स्कूल बानेर रोड स्थित मतदेय स्थल संख्या-26 पर वोट डालने पहुंचे थे। उन्होंने बातचीत में दावा किया, ‘‘मैंने और मेरे बेटे ने तो वोट डाल दिया लेकिन मेरी 72 वर्षीय पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। जब हमने वहां मौजूद अधिकारी के संज्ञान में यह बात लाई तो उन्होंने कहा कि वह कोई मदद नहीं कर सकते।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प