आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रूस यार्डली का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

मेलबर्न।आस्ट्रेलिया के 71 साल के पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रूस यार्डली का कैंसर के कारण बुधवार को निधन हो गया।तेज गेंदबाज के रूप में अपना करियर शुरू करके 27 साल की उम्र में ऑफ स्पिनर बनने वाले यार्डली पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने पश्चिम आस्ट्रेलिया के कुनुनुरा जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली।पश्चिम आस्ट्रेलिया के मिडलैंड में पांच सितंबर 1947 को जन्में यार्डली ने जनवरी 1978 में 30 साल की उम्र में भारत के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

इसे भी पढ़ें: अगले दो तीन साल में खास गेंदबाज होगा रसिख सलाम: युवराज

यार्डली ने 33 टेस्ट मैचों में 126 विकेट लिये तथा इस दौरान छह बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने एक बार मैच में दस विकेट लिये। इसके अलावा उन्होंने 978 रन बनाये जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। यार्डली ने सात वनडे भी खेले जिसमें सात विकेट लिये।इस आफ स्पिनर ने 105 प्रथम श्रेणी मैचों में 2738 रन बनाये और 344 विकेट हासिल किये। वह कुशल क्षेत्ररक्षक भी थे। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 31 कैच दर्ज हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म