पूर्व नौकरशाहों ने PM मोदी को लिखा पत्र, नफरत की राजनीति खत्म किए जाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

नयी दिल्ली। सौ से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उम्मीद जतायी कि वह नफरत की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नियंत्रण वाली सरकारों में कथित तौर पर इस पर कठोरता से जोर दिया जा रहा है। पूर्व नौकरशाहों ने एक खुले पत्र में कहा, हम देश में नफरत से भरी तबाही का उन्माद देख रहे हैं, जहां बलि की वेदी पर न केवल मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य हैं, बल्कि संविधान भी है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विशेष बैठक, मंत्रिपरिषद के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

पत्र में कहा गया है कि दिल्ली को छोड़कर इन राज्यों में भाजपा की सरकार है और दिल्ली में पुलिसपर केंद्र सरकार का नियंत्रण है। इसमें कहा गया है, ‘‘हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आपके वादे को दिल से लेते हुए आपकी अंतरात्मा से अपील करते हैं... यह हमारी उम्मीद है कि आजादी का अमृत महोत्सव के इस वर्ष में, पक्षपातपूर्ण विचारों से ऊपर उठकर, आप नफरत की राजनीति को खत्म करने का आह्वान करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jammu में जन्मदिन पर चेहरे पर केक लगाने से भड़का युवक, दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

ना राहुल गांधी, न कोई पार्टी...जेल से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, का मोदी-योगी पर बयान वायरल!

PM Modi Birthday पर Ranveer Singh की अनूठी पहल: 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद का लिया संकल्प

फलस्तीनी राजदूत Abdullah Abu Shawesh ने केरलम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात