पीसीसी कार्यालय में बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मोबाइल फोन हुआ चोरी

By Suyash Bhatt | Nov 09, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मोबाइल चोरी हो गया। बैठक में कांग्रेस के तमाम विधायक, पूर्व मंत्री और जिला प्रभारी मौजूद थे। इसी दौरान उनका फोन किसी ने पार कर दिया।

इसे लेकर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जो वर्मा के करीबी हैं उन्होंने इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि वर्मा जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक पीसीसी प्रमुख कमलनाथ ने तीन अलग-अलग बैठक बुलाई थी। बैठकें तीसरी मंजिल पर स्थित एक सम्मेलन हॉल में आयोजित की गईं। सूत्रों ने बताया कि वर्मा तीनों बैठकों में मौजूद थे। कांग्रेस के एक नेता ने कहा उस बैठक से उनका फोन गायब हो गया जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधायकों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें:पी मुरलीधर राव के ब्राह्मण, बनिया वाले बयान से गर्मायी सियासत, कमलनाथ ने बताया अपमान, कहा- भाजपा मांगे माफी 

आपको बता दें पीसीसी कार्यालय में कमलनाथ जिला प्रभारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में बूथ मंडलम और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन पर चर्चा चल रही थी। बैठक के बाद पूर्व मंत्री ने देखा तो उनके पास उनका मोबाइल नहीं था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार