By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2023
लंदन। चेलसी और न्यूकैसल के पूर्व फॉरवर्ड क्रिस्टियन अत्सु तुर्किये में आये विनाशकारी भूकंप के बाद से लापता है और ऐसी आशंका है कि वह कहीं मलबे में दबे हुए हैं। इस भूकंप में 2500 से अधिक लोग मारे गए हैं। घाना के खिलाड़ी अत्सु तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर के लिये खेलते हैं।
भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। सीमा के दोनों ओर भूंकप का झटका सूर्योदय से पहले महसूस हुआ और लोगों को सर्दी तथा बारिश के बावजूद बाहर आना पड़ा।