तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2019

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। आपको बता दें कि तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे  डॉ मिश्रा ने दिल्ली में आखिरी सांस ली। प्रोफेसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले जगन्नाथ मिश्रा बिहार विश्वविद्यालय में छात्रों को अर्थशास्त्र पढ़ाते थे।

इसे भी पढ़ें: दूरदर्शन की पत्रकार और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन

जगन्नाथ मिश्रा ने विश्वविद्यालय में पढ़ाने के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। हालांकि राजनीति में उनकी रुचि बचपन से ही थी और उनके बड़े भाई नारायण मिश्रा तो रेल मंत्री भी रह चुके हैं। पहली बार बिहार की कमान 1975 में जगन्नाथ मिश्रा ने संभाली थी। दूसरी बार 1980 में तो तीसरी बार 1989 में महज एक साल का ही कार्यकाल संभाला था।

इसे भी पढ़ें: काल के कपाल पर लिखने-मिटाने वाली विराट आवाज थे अटल बिहारी वाजपेयी

बिहार की राजनीति में डॉ जगन्नाथ मिश्रा का नाम बड़े नेताओं में शुमार है। आपको बता दें कि 90 के दशक में वह केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर एनसीपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। साल 2013 में जगन्नाथ मिश्रा का नाम चारा घोटाला में सामने आया था और 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें भी दोषी ठहराया गया था। डॉ मिश्रा को चारा मामले में 4 साल की कैद हुई और 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति