दूरदर्शन की पत्रकार और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन

veteran-dd-news-anchor-neelam-sharma-is-no-more
[email protected] । Aug 17 2019 8:03PM

नीलम शर्मा दूरदर्शन के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। उन्होंने ''तेजस्विनी'' से लेकर ''बड़ी चर्चा'' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए। मार्च में ही उन्हें नारी शक्ति सम्मान दिया गया था। इस सम्मान के अलावा भी नीलम शर्मा को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया था।

नई दिल्ली। टीवी एंकर और दूरदर्शन (डीडी) न्यूज़ की पत्रकार नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। वह दो दशकों से दूरदर्शन से जुड़ी थीं। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। डीडी न्यूज ने ट्विटर पर लिखा कि चैनल हमारे प्रिय सहयोगी नीलम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। डीडी न्यूज के साथ 20 वर्षों से अधिक समय तक एक संस्थापक एंकर थी, उन्होंने कई क्षमताओं में शानदार भूमिका निभाई थी। उसकी मौत का कारण कैंसर बताया गया है।

उन्होंने दूरदर्शन के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। उन्होंने 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए। मार्च में ही उन्हें नारी शक्ति सम्मान दिया गया था। इस सम्मान के अलावा भी नीलम शर्मा को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया था।

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर और दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भी अपनी सहयोगी के निधन पर गहरा दुख जताया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़