पूर्व CM कमलनाथ करेंगे बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई दौरा, 3 जिलों का करेंगे अवलोकन

By सुयश भट्ट | Aug 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कुछ इलाके पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण लोग इस बाढ़ में फंस गए थे और रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया था। प्रदेश के कुछ इलाके बाढ़ की वजह से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा लेंगे। वे शनिवार को ग्वालियर से दतिया, शिवपरी और श्योपुर का हवाई दौरा करेंगे।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीकॉप्टर से दतिया से दोपहर 12 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। इसके बाद शिवपुरी से श्योपुर के लिए रवाना होंगे। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थितियों का जायजा लेंगे। जानकारी मिली है कि कमलनाथ एरोड्रम पर पत्रकारों से चर्चा करेंगे और इस विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने उपचुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - स्थानीय चुनाव में आलाकमान नहीं करता है हस्तक्षेप 

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 अगस्त को दतिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर जायजा लिया था। जिसके बाद सीएम ने मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और गुना में हालात पर नियंत्रण रखने के लिए हेलीकॉप्टर और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। और इसके साथ ही सैलाब की वजह से 3-4 जिलों में हालात बेकाबू हैं।

 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज