पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, उच्च माध्यमिक शिक्षक को रखी यह मांग

By दिनेश शुक्ल | Apr 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सह विषयों को मान्य करने का आग्रह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया है। उन्होंने कहा कि सह विषयों को अमान्य करने से वर्ग-1 के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनेक युवक-युवतियां अपात्र घोषित किये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिटल में लगी आग के मामले में संयुक्त जाँच दल गठित

कमलनाथ ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सह विषयों को सम्मिलित न करने के संबंध में लागू किये गये प्रावधानों से आधुनिक अध्ययन प्राप्त अभ्यर्थी अपात्र हो रहे है। जबकि सह विषय मूल विषय के ही नवीन विशेषीकृत एवं समयानुकूल विषय है। जिसमें आधारभूत अध्ययन मूल विषय के समान ही होता है। इन तीन सह-विषयों को मूल विषय के समकक्ष ही मान्य किया जाना चाहिए। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस गंभीर विषय को अविलंब संज्ञान में लेते हुए, सह विषयों को मान्य करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाये, ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation