पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को किया गया गिरफ्तार, फिर जमानत पर हुए रिहा, जानिए क्या है पूरा मामला

By अंकित सिंह | Oct 18, 2021

सोशल मीडिया पर एक लाइव बातचीत के दौरान अनुसूचित जाति को लेकर टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी। हालांकि, पूरे मामले को गुप्त रखा गया था। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही अंतरिम जमानत पर युवराज सिंह को रिहा भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को हरियाणा की हांसी पुलिस में युवराज को गिरफ्तार कर जांच में शामिल होने को कहा था। युवराज की गिरफ्तारी की खबर विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के जरिए रविवार देर रात सामने आई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान खेलने जाएगी टीम इंडिया! 2023 में एशिया कप की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, BCCI ने भी किया समर्थन

क्या है मामला

दरअसल, पिछले लॉकडाउन में युवराज सिंह विभिन्न खिलाड़ियों के साथ सोशल मीडिया के जरिए लाइव बातचीत करते थे। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ बातचीत में युवराज सिंह ने मजाक-मजाक में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। युवराज ने यह शब्द युजवेंद्र चहल के लिए किया था जिसके बाद युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। हालांकि जब सोशल मीडिया पर युवराज को यह वीडियो वायरल हुआ था तो उन्होंने खेद भी व्यक्त किया था। युवराज ने ट्वीट कर कहा था कि मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता चाहे वह जाति, रंग, लिंग या मजहब का आधार पर हो। उन्होंने कहा कि अपने दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से समझा गया। हालांकि, भारतीय होने के नाते मैं कह सकता हूं कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है तो उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव