पूर्व राज्यपाल ने की ‘आप’ की तारीफ, कहा- आप जब जीतती है, तो सभी का सूपड़ा साफ कर देती है

By सुयश भट्ट | Mar 10, 2022

भोपाल। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके है। चार राज्यों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी एक तरफा जीत रही है। जिसे लेकर पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह सोलंकी ने आप की जमकर तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में गौशाला में गायों की मौत मामले पर गरमाया सदन, कांग्रेस ने किया वॉकआउट 

दरअसल पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के मुताबिक राज्य में आम आदमी पार्टी का स्वीप ऐसा था कि कांग्रेस और बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियों का सफाया हो गया। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर आप 90, कांग्रेस 18, शिरोमणि अकाली दल 6 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

इधर बीजेपी की रुझानों में जीत पर भोपाल में एक सब्जी व्यापारी ने फ्री में अपनी सब्जी बाट दी। योगी आदित्यनाथ की जीत पर फ्री में सब्जी बाटी। आम जनता ने जमकर फ्री में सब्जी ली। सब्जी व्यापारी का कहना है कि मैंने पूरे मोहल्ले में फ्री में सब्जी बाटी है।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव: Calcutta HC ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत

Arunachal Pradesh में India-Myanmar Border पर Assam Rifles पर हमला, 1 जवान शहीद और 4 घायल

Jammu Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाली प्रस्ताव पर BJP का कड़ा विरोध

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!