By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021
कोलकाता। भारत और मोहन बागान के पूर्व फुटबॉलर प्रणब गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। गांगुली को पिछले दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनके पूर्व क्लब के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को पार्क सर्कस स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।