Dacoit Paan Singh Tomar का अंत करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय रमन का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2023

खिलाड़ी से डाकू बने पान सिंह तोमर को मार गिराने के अभियान का नेतृत्व करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी विजय रमन का यहां बीमारी से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, वह 72 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। रमन, 2011 में सेवानिवृत होने के बाद पुणे में बस गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

मध्य प्रदेश कैडर के 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन, 1981 में भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक बने थे। उन्होंने एक अक्टूबर 1981 को एक पुलिस अभियान के दौरान मुठभेड़ में पान सिंह तोमर को मार गिराया था। वह सीआरपीएफ के महानिदेशक पद से सेनानिवृत्त हुए थे।

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता Manoj Jarange अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh: बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना में पायलट की मौत

Prime Minister Modi ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया

Kasaragod में सतर्कता विभाग ने सर्वेक्षण अधिकारी की एवज में रिश्वत लेते एजेंट को गिरफ्तार किया