स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक प्रीमियर लीग में स्पाट फिक्सिंग के लिये कथित तौर पर धन लेने के आरोप में रणजी ट्रॉफी और आईपीएल क्रिकेटर सी एम गौतम और कर्नाटक के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी अबरार काजी को गिरफ्तार किया गया है। बेल्लारी टस्कर्स के कप्तान और कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गौतम और उनके साथी खिलाड़ी काजी को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया जो केपीएल के पिछले दो सत्र में स्पाट फिक्सिंग की जांच कर रही है। अतिरिक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि हमने केपीएल फिक्सिंग मामले में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों हुबली बनाम बेल्लारी फाइनल मैच में फिक्सिंग में लिप्त पाये गए थे। हुबली ने वह मैच आठ रन से जीता था। एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें धीमी बल्लेबाजी के लिये 20 लाख रूपये दिये गए थे। उन्होंने बेंगलुरू टीम के खिलाफ एक और मैच फिक्स किया था। गौतम इस सत्र में गोवा टीम में और काजी मिजोरम रणजी टीम में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नई निदेशक बनीं पूर्व क्रिकेटर मेलानी जोन्स

कर्नाटक और गोवा के लिये रणजी ट्रॉफी खेलने के अलावा गौतम ने आरसीबी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये आईपीएल भी खेला। वह 94 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और कर्नाटक टीम के नियमित सदस्य रहे। इस साल वह गोवा टीम में शामिल हुए थे। दोनों शुक्रवार से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये अपने अपने प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले बेंगलुरू टीम के खिलाड़ी निशांत सिंह शेखावत को भी इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किये गए तीन अन्य व्यक्तियों में बेलागावी पैंथर्स के मालिक भी शामिल है। बेंगलुरू ब्लास्टर्स के गेंदबाजी कोच वीनू प्रसाद और बल्लेबाज विश्वनाथन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत