ED ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे से छह घंटे तक की पूछताछ, सामने आया यह बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे से 2016 के एक भूमि सौदे के संबंध में शुक्रवार को छह घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। शाम करीब साढ़े पांच बजे ईडी के दफ्तर से निकले खडसे ने पत्रकारों से कहा कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। खडसे ने कहा, उन्होंने मुझसे सवाल किए और मैंने जवाब देने की कोशिश की। उन्हें जो भी दस्तावेज या सूचना चाहिए थी, मैंने उन्हें दी और जब भी वह कहेंगे उनके सामने फिर पेश हो जाऊंगा। राज्य के पूर्व मंत्री खडसे पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचे। थोड़ी देर बाद ही उनकी बेटी शारदा चौधरी भी ईडी के दफ्तर में प्रवेश करते देखी गईं। इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। खडसे के समर्थक वहां जमावड़ा न लगाएं, इसके लिए बैरिकेड लगाए गए थे। इसके अलावा राज्य रिजर्व बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों को भी तैनात किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें