पूर्व मंत्री दंडोतिया बोले, बीजेपी अगर चपरासी भी बनाएगी तो बनने को तैयार हूं

By सुयश भट्ट | Sep 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार जल्द ही निगम मंडलों की नियुक्ति होने वाली है। उपचुनाव से पहले संभवत यह नियुक्तियां हो जाएंगी। जिसको लेकर अब नेताओं के नाम के कयास लगना शुरू हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:राहुल के होते हुए हमें कुछ करने की जरूरत नहीं, CM शिवराज बोले- बनी-बनाई पंजाब सरकार को निपटा दिया 

उधर निगम मंडलो की नियुक्ति को लेकर भोपाल में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के एक बयान ने राजनीतिक सरगर्मी को हवा दे दी है। दरअसल निगम मंडलों में अध्यक्ष पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसके बीच गिर्राज दंडोतिया ने कहा है कि बीजेपी जो भी जिम्मेदारी देगी हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर हमे चपरासी भी बनाएगी तो हम बनने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि निगम मंडलों में जिन नेताओं को जगह मिल सकती है, उनके संभावितों में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया का नाम भी शामिल है। ऐसे में पूर्व मंत्री के उक्त बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि गिर्राज दंडोतिया पहले कांग्रेस में थे और कमलनाथ सरकार को गिराने में उनकी अहम भूमिका थी।

इसे भी पढ़ें:मंत्री भूपेंद्र सिंह को बीजेपी ने आलाकमान ने दुबारा सौपी उपचुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी 

साल 1997 में मध्य प्रदेश युवा सचिव पद से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले गिर्राज सिंह दंडोतिया कांग्रेस का हिस्सा रहे थे। साल 2001 में युवा कांग्रेस जिला मुरैना के अध्यक्ष बनाए गए। 2008 में कांग्रेस से चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2018 में पहली बार कांग्रेस से ही दिमनी सीट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। फिर मार्च में कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ली और इसके साथ ही प्रदेश सरकार में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री बनाए गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा