पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश की जनता नहीं भरेगी बिजली का बिल

By दिनेश शुक्ल | Aug 26, 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि प्रदेश में बिजली के बिल अब जनता नहीं भरेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि जिस तरह बिजली के भारी भरकम बिल थमाए जा रहे है अब उन्हें भरने की जनता की हैसियत नहीं बची है। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार या तो बिजली का बिल कम करे, माफ करे या फिर कमलनाथ सरकार की तरह 200 तक करे। जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार से कहा कि अब जनता बिजली के बिल नहीं भरेगी अगर विद्युत मंडल द्वारा कनेक्शन काटे जाते है तो कांग्रेस पार्टी जाकर उन कनेक्शनों को जोड़ेगी फिर चाहे उन पर प्रकरण ही दर्ज क्यों न किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को गद्दार कहने वालों को दिया करारा जवाब

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर के दौरे पर आ रहे है, हमने उनसे मिलने के लिए कलेक्टर से निवेदन किया है। जीतू पटवारी ने कहा बिजली बिल और सोयाबीन फसलों के नुकसान को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात करना चाहता है और उनके सामने प्रदेश के अन्नदाता किसान की समस्या को रखकर उन्हें मुआबजे की रकम जल्द से जल्द दिलवाने तथा बढ़े हुए बिजली के बिलों पर चर्चा कर निराकरण करने की मांग रखेगें।   

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार