पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2021

भोपाल।मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का 60 वर्ष की उम्र में सोमवार रात निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार रात ईलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

 

इसे भी पढ़ें: सतना सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर का सिर धड़ से अलग, मजदूरो ने की तोड़फोड़

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें पुलिस की खास टुकड़ी ने बिगुल और हवाई फायर के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद पूरी  रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि ‘प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मीकांत शर्मा के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। जबकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा ‘पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी के निधन की दु:खद सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह गहन दुःख सहने का संबल प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा