CM Nitish पर लगातार हमलावर हैं पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, अब आरजेडी की ओर से भेजा गया कारण बताओ नोटिस

By अंकित सिंह | Jan 18, 2023

बिहार की राजनीति में लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। यही कारण है कि आरजेडी और जदयू में दूरी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हाल के दिनों में राजद के नेताओं की ओर से जिस तरीके के बयान दिए गए हैं, उससे जदयू आक्रामक दिख रही है। राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री रहे सुधाकर सिंह नीतीश कुमार की सरकार पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उसके बाद सुधाकर सिंह को इस्तीफा भी देना पड़ा। हालांकि, सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार पर हमला कम नहीं हुआ है। नीतीश कुमार को तो सुधाकर सिंह ने शिखंडी तक बता दिया था। यही कारण है कि अब राजद की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: Buxar की घटना पर बोले तेजस्वी यादव, हमने अपने लोगों को कहा है- पता करें क्या बात है?


राजद ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर सुधाकर सिंह से जवाब देने को कहा है। यह नोटिस राजद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ से जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि विधायक सुधाकर सिंह ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन करते हुए आपत्तिजनक बयान देकर पार्टी के बड़े वर्ग को आहत किया है। माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं नितेश कुमार की चुप्पी से राजद बैकफुट पर आ गई है। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यही कारण है कि आरजेडी की ओर से इन मौके पर सुधाकर सिंह को नोटिस जारी किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: BJP सांसद का दावा, बिहार में होगा महाराष्ट्र जैसा खेला, नीतीश के सभी MLA और MP भाजपा में होंगे शामिल


दूसरी ओर सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार पर हमला जारी है। एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने बड़ा आरोप लगा दिया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं बिहार में शराब ज़हरीला है लेकिन सबको पता है वो ज़हरीला शराब होम डिलीवर हो रहा है, लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवर नहीं कर सकती? उन्होंने आगे कहा कि राज्य में एक ऑनलाइन एक एप नहीं चल पा रहा है और आप(नीतीश कुमार) कह रहे हैं कि बिहार को बदल देंगे। आप बिहार के खेतों को बदल देंगे, नहीं आप(नीतीश कुमार) झूठ बोल रहे हैं। आप कह कुछ रहे हैं और कर कुछ रहे हैं। आपको बता दें कि सुधाकर सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के बेटे हैं। जगदानंद सिंह को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अमेरिका-इजरायली हमले से घिरा ईरान तो चीन सिर्फ निंदा क्यों कर रहा? जानें ड्रैगन की चुप्पी की असली वजह

ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले दिन लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन को दी मात

Middle East Crisis का सिनेमा पर साया! टली Yash की Toxic की रिलीज, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 से टकराव टला

भारत के Chabahar पर हमला नहीं करेगा इजरायल, अमेरिका की सेना हटी पीछे !