शिवराज कैबिनेट विस्तार पर छलका पूर्व मंत्री विश्नोई का दर्द, ट्वीट कर कही मन की बात

By दिनेश शुक्ल | Jan 05, 2021

जबलपुर। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस को पटकनी देने के बाद एक बार फिर सरकार में वापसी के बाद हुए मंत्रीमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थकों को अहमियत देने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सवाल खड़े किए थे। वही उप चुनाव के बाद शिवराज मंत्रिमंडल के पहले विस्तार पर भी भाजपा विधायकों की नाराजगी और दर्द खुलकर सामने आने लगा है। महाकौशल क्षेत्र की पाटन विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्रोई ने अपनी पार्टी पर तंज कसा है और शिवराज कैबिनेट में क्षेत्रीय असंतुलन बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। विश्नोई ने कहा कि महाकौशल अब उड़ नहीं सकता बस फडफ़ड़ा सकता है। अब बस खुशामद करते रहना होगा।

इसे भी पढ़ें: नकारात्मक मानसिकता वाले उठा रहे कोरोना वेक्सीन पर सवाल: विष्णुदत्त शर्मा

वही वरिष्ठ विधायक का बयान सामने आने के बाद से पार्टी में हलचल मची हुई है। हालांकि अभी तक उनके इस बयान पर नेता, मंत्री की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। सूत्रों की मानें तो कई वरिष्ठ भाजपा विधायक शिवराज मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से निराश और असंतुष्ट हैं। जिनमें खासकर विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के विधायक शामिल है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter