मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बने बी.आर. नायडू

Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad Naidu
दिनेश शुक्ल । Jan 4 2021 10:23PM

नायडू भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे राज्य शासन में अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

भोपाल। शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक के पद पर नियुक्ति कर दी है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बी.आर नायडू को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: एमपीपीएससी परीक्षा में सौ प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश- मिथुन अहिरवार

जन अभियान परिषद के महानिदेशक के पद पर नियुक्त हुए नायडू को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष के लिए अथवा उनके 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने (जो भी पहले हो) तक की अवधि के लिये नियुक्ति दी गई है। नायडू भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे राज्य शासन में अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़