पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, चल रही है जांच: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है और उनकी चिकित्सीय जांच की जा रही है। एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनको बेचैनी महसूस होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है। 

एम्स सूत्रों ने सोमवार को बताया, ‘‘एक नयी दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।’’ सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिस सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार