पाक को करारा तमाचा, करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे पूर्व PM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सिंह के इस कार्यक्रम में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि सिंह के पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है क्योंकि वह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहते हुए भी कभी इस पड़ोसी देश नहीं गए।

इसे भी पढ़ें: करतारपुर पर पाक का मनमोहन प्यार, कांग्रेस को होगा स्वीकार?

कुरैशी ने एक टीवी चैनल को बताया, ‘‘करतारपुर गलियारे का उद्घाटन एक बड़ा कार्यक्रम है पाकिस्तान इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। हमने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें बुलाने का निर्णय किया है। हम जल्दी ही इस बारे में उन्हें एक औपचारिक पत्र भेजेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सिंह, सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा