Vladimir Putin का पक्ष ले रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप: Nikki Haley

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के लिए प्रयासरत निक्की हेली ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पक्ष लेने को लेकर अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की।

हेली ने कहा, ‘‘जब आपने डोनाल्ड ट्रंप को एक सप्ताह पहले साउथ कैरोलाइना में यह कहते सुना कि यदि हमारे सहयोगी अपने दायित्व (रक्षा पर खर्च के अपने लक्ष्यों को) पूरा नहीं करेंगे तो वह पुतिन को हमारे सहयोगियों पर आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली बात है क्योंकि उस एक पल में उन्होंने पुतिन को सशक्त बना दिया।’’ उन्होंने कहा कि पुतिन ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने राजनीतिक विरोधियों को मार देते हैं।

प्रमुख खबरें

सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर जाता, राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार- लोकतंत्र में सरकार बदलना हमारा अधिकार

Palakkad Mob Lynching मामले में 7 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Supreme Court पहुंचा गर्भवती पत्रकार से बदसलूकी का मामला, Rahul Gandhi के खिलाफ सुनवाई तय

Indian Navy की बढ़ेगी समुद्री ताकत, Karwar बेस पर कमीशन होगा बहुउद्देशीय जहाज समर्थक