शेख हसीना से मिले मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, प्रियंका ने गले मिलने के बाद कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उपस्थित थीं।

हसीना से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “शेख हसीना जी से मुलाकात हुई जिनसे दोबारा मिलने की काफी समय से इच्छा थी। गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है।

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey