विजिलेंस की रडार पर आए पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी, बेटे की शादी के बहाने किया करोड़ों का घोटाला

By रितिका कमठान | Dec 31, 2022

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी इन दिनों फिर से चर्चा में आ गए है। अब विजिलेंस का शिकंजा उन पर कसने वाला है। विजिलेंस ब्यूरो को चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ एक शिकायत मिली है। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप है कि धोखाधड़ी कर उन्होंने 1.47 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है। पंजाब में नवंबर 2021 में दास्तान ए शहादत कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें ये घोटाला किया गया है। जानकारी के मुताबिक 1.47 करोड़ रुपये की ये राशि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बेटे की शादी में खर्च की है। विजिलेंस विभाग अब इसकी जांच करेगा। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी।

 

इस मामले की शिकायत राज्य पर्यटन विभाग के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक एस के चड्ढा और कार्यकारी अभियंता प्रेम चंद के खिलाफ की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि शहादत समारोह मे घोटाला किया गया है, जिसके बाद जांच शुरू की गई है। शिकायत के मुताबिक शहादत कार्यक्रम में 12 रुपये में मिलने वाली चाय को 2000 रुपये का खरीदा गया। वहीं ये अतिरिक्त खर्च चन्नी के बेटे की शादी में खर्च किया गया है।

 

हुई सरकारी धन की लूट

शिकायत के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। इस समारोह में हुए अतिरिक्त खर्चे को नवंबर 2021 में आयोजित हुए शहादत कार्यक्रम के खर्चे के तौर पर दिखाया गया है। ये सीधे तौर पर सरकारी धन की लूट को दर्शाता है। बता दें कि इस दौरान पर्यटन विभाग चन्नी के पास था। इस दौरान पर्यटन विभाग ने चन्नी के दिशा निर्देशों पर निविदाएं भी नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी की थी, जिसके जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त