पंजाब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू की डेंगू से मौत, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

चंडीगढ़।पंजाब में फिरोजपुर के पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। दो बार विधायक रहे संधू की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर मोदी, राजनेताओं और प्रतिष्ठित लोगों ने जताया शोक

वर्ष 1975 में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति में कदम रखने वाले संधू ने अप्रैल 2014 में शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया था। वह 1996 में फिरोजपुर सीट से विधायक चुने गए थे। संधू ने 2002 में भी कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संधू के निधन पर शोक जताया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग