पूर्व अलगाववादी बिलाल लोन ने हुर्रियत को अप्रासंगिक बताया, कश्मीरियों को दी खास नसीहत

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2025

पूर्व अलगाववादी नेता बिलाल गनी लोन ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को उसकी अप्रासंगिकता के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लोन ने अलगाववादी समूह को निष्क्रिय कहा है और जम्मू-कश्मीर में गड़बड़ी पैदा करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है। आज की तारीख में हुर्रियत प्रासंगिक नहीं है। हुर्रियत फंक्शनल भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मानदारी से कहें तो... जब आप आज की तारीख में हुर्रियत की बात करते हैं, तो वह कश्मीर में कहीं भी मौजूद नहीं है। उन्होंने यह स्वीकार करते हुए कि लोगों ने कभी हुर्रियत पर भरोसा जताया था, कहा कि आज की हकीकत अलग है। लोन ने कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है क्योंकि हम कार्रवाई नहीं कर सके। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir के लिए घातक साबित हुआ है लश्कर का नया अवतार TRF, Asim Munir है पूरी खूनी रणनीति का सूत्रधार

दृष्टिकोण में बदलाव का आह्वान करते हुए लोन ने कहा कि हमें इस गड़बड़ी से बाहर आना होगा, चाहे वह पाकिस्तान के साथ हो या उसके बिना, हमें इससे बाहर आना होगा। अलगाववादी आंदोलन की विफलताओं पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को कई मौके मिले, लेकिन हम कहीं न कहीं चूक गए। और हम अपने लोगों के लिए कुछ कर सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। यही हकीकत है, आइए इसके बारे में ईमानदार रहें।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी