पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने सभा का आयोजन 9 को

By दिनेश शुक्ल | Mar 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान को श्रृद्धा सुमन अर्पित करे के लिए  श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जा रहा है। स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान का निधन 2 मार्च को गुरूग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में हो गया था। जिसको लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि देने लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में 09 मार्च को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं भगवान का रूप जब हम मुश्किल में होते है, तब हम भगवान की गोद में होते हैं- डॉ सुदाम खाड़े

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में श्रद्धांजलि सभा 09 मार्च 2021 को दोपहर 3.00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्व.नंदकुमार सिंह चौहान नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को कोरोना संक्रमण भी हुआ था जिसके बाद से उनकी तबियत जायदा बिगड गई। वही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। 

प्रमुख खबरें

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।

Sugar Export Ban का कड़वा असर, Share Market में चीनी कंपनियों के शेयर धड़ाम

Sugar Industry को बड़ा झटका! केंद्र ने Export को Prohibited कैटेगरी में डाला, 2026 तक रोक