पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार की लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 23, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के घर की लड़ाई इंटरनेट के मैदान में आ गई है। उनकी बहू राधिका गंभीर ने सुसराल पक्ष पर घर से निकालने व दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप सोशल मीडिया में लगाया तो प्रदेश की राजनीति में एकाएक गर्माहट आ गई। अनिल शर्मा दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के बेटे हैं व इस समय मंडी से भाजपा विधायक हैं। उनकी बहू राधिका गंभीर जो क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन है। कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा की पत्नी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा की पत्नी राधिका ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर अपने ससुर भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लिखे लगाये। लेकिन कुछ देर बाद पोस्ट पेज से गायब हो गई। करीब छह साल पहले वह आश्रय के साथ राधिका की शादी हुई। इस पोस्ट में अनिल शर्मा की ओर से एक नोटिस की कापी थी, जिसमें होटल में चल रहे सैलून को खाली करने के लिए लिखा था। अनिल शर्मा परिवार का मंडी शहर में रीजेंट पाल्म्स होटल है। इसमें आश्रय शर्मा, उनकी माता और परिवार के अन्य सदस्य निदेशक हैं। इसी होटल में राधिका भी शादी के बाद से लगभग पिछले 33 महीनों से सैलून चला रही हैं। इसी सैलून को खाली करने के नोटिस की कापी इस पोस्ट में थी। 

वहीं अनिल शर्मा की बहू राधिका गंभीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी पोस्ट में जो आरोप लगाए हैं, वह मेरा बयान हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। उधर राधिका गंभीर के पति आश्रय शर्मा ने बताया कि किसी ने राधिका की आईडी को हैक कर इस पोस्ट को शेयर किया है। हमारे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उस अकाउंट से किसी ने हमारे पूरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। मेरा अनुरोध है कि आप उस अकाउंट से डाली पोस्ट को गंभीरता से न लें। हमारा परिवार एकजुट है और ऐसी कोई भी बात नहीं है जो उस पोस्ट के माध्यम से कही गई है। देवरानी अर्पिता खान शर्मा (सलमान खान की बहन) ने भी वायरल पोस्ट को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने ससुर अनिल शर्मा पर पर लगे आरोपों को निराधार बताया। साथ ही अपनी जेठानी राधिका पर जमकर बरसीं। अनिल शर्मा ने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War | Donald Trump के एनर्जी सीज़फ़ायर के दावे से हैरान हुए ज़ेलेंस्की, बोले- रूस तैयार तो हम भी सहमत

Kerala के वायनाड और कोझिकोड में दो हादसों में चार लोगों की मौत

INS Mangrol Indian Navy | आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम! आईएनएस मंगरोल होगा भारतीय नौसेना में शामिल, जानें इसकी खासियतें

12 October History: Pakistan में परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को हटाकर सत्ता हथियाई थी