व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी ने कोरोना के साथ जंग में भारत की तारीफ, कहा- लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

वाशिंगटन। प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत जैसे देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन सप्ताह का बंद शुरुआती कदम के तौर ठीक है लेकिन इस घातक विषाणु से निपटने में अभी और वक्त लग सकता है।

व्हाइट हाउस में जैवरक्षा पर राष्ट्रपति के विशेष सहायक रह चुके राजीव वेंकैया ने पीटीआई-से कहा कि फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है कि भारत को कोविड-19से पूरी तरह से पार पाने में कितना वक्त और लगेगा। बुश के शासनकाल में जैव आतंकवाद और जैविक खतरों के प्रति अमेरिका की तैयारियों का जिम्मा वेंकैया पर था। उन्होंने कहा,‘‘एक महामारी विशेषज्ञ के दृष्टिकोण से मुझे नहीं पता कि क्या तीन सप्ताह पर्याप्त होंगे? इसमें और वक्त लग सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में फंसे भारतीय छात्रों को राजदूत संधू की सलाह, जहां हैं, वहीं रहें

वर्तमान में वेंकैया दवा कंपनी ताकेदा के ग्लोबल वैक्सीन बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा,‘‘हमें देखना होगा कि अन्य देशों में क्या हो रहा है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछते हैं कि इतना वक्त पर्याप्त होगा तो जनसंख्या का आकार , स्वास्थ्य सेवा क्षमता, जहां कई राज्य यह निर्णय ले सकते हैं कि क्या करना हैं और कैसे करना है, इन सब को देखते हुए मुझे लगता है कि इसमें वक्त लगेगा।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई