असम-मिजोरम सीमा तनाव को देखते हुए CRPF की 4 अतिरिक्त कंपनियां भेजी गईं: डीजी कुलदीप सिंह

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच स्थिति को संभालने के लिए सीआरपीएफ की 4 अतिरिक्त कंपनियों को भेजा गया है। आपको बता दें कि तनावग्रस्त इलाके में सीआरपीएफ की दो कंपनियां पहले से तैनात हैं। ऐसे में उनकी सहायता के लिए 4 और कंपनियों को भेजा गया है। इसी संबंध में सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह का बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: असम-मिजोरम विवाद के बीच बोले हिमंता बिस्वा सरमा, एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दे सकता 

वहीं, दूसरी तरफ जोरामथांगा ने असम पुलिस पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के आरोप लगाए। जबकि असम की पुलिस ने दावा किया कि मिजोरम से बड़ी संख्या में ‘बदमाशों’ ने पथराव किया और असम सरकार के अधिकारियों पर हमला किया। विवाद को बढ़ता देख गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

PM Modi Paris Visit | प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी को अहम बताया

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त