पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ अवैध हथियार जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

पंजाब पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में सीमा पार हथियारों की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आठ अवैध हथियार भी जब्त किए।

उन्होंने कहा कि अमृतसर के घरिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क व उसके संबंधों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से मैगजीन एवं पिस्तौल बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर, बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार शाम अमृतसर के अटारी-दांडे मार्ग पर दोनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर अमृतसर के दांडे गांव के रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है