भागलपुर के एक घर में पिछले 20 साल में हुए चार धमाके, CM नीतीश ने लिया ये एक्शन

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2022

बिहार के भागलपुर जिले में एक मकान के अंदर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अब तक मलबे से 10 लाशें निकाली जा चुकी है। एक बच्चे समेत तीन लाश शुक्रवार सुबह निकाले जाने की खबर है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की बात भी कही जा रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं इसके साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अपने दांव से विरोधियों को करते हैं चित

20 साल में चार धमाके

जानकारी के अनुसार घटना आतिशबाज के घर गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना  शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को मंगवाया जा रहा है। घर के मालिक का नाम नवीन आतिशबाज बताया जा रहा है। नवीन के घर इससे पहले 2002, 2008 और 2018 में भी ऐसी ही घटनाएँ हो चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश