By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025
बिहार के सारण जिले में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान आशीष कुमार (14), मुन्ना कुमार (11), करीमन (13) और अंकुश (11) के रूप में की गई है।
कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह और अंचलाधिकारी (सीओ) नीली यादव पुलिस बल के साथ साथ गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद तालाब से चारों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।