राजस्थान में बोलेरो के पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2016

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में केलादेवी मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं को लेकर आगरा की ओर जा रही एक बोलेरो के शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पंद्रह अन्य घायल हो गये। यह हादसा सरमथुरा थाना इलाके में हुआ। सरमथुरा थाना पुलिस के अनुसार नवमी के अवसर पर करौली के केलादेवी माता मन्दिर में दर्शन करने के बाद आगरा के श्रद्धालु जब बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तब यह दुर्घटना हुई।

 

हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को सरमथुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग