नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने से चार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

हिमालयी राष्ट्र नेपाल के पश्चिमी भाग में अलग-अलग घटनाओं में चार नेपाली कुलियों और पर्वतारोहियों की ऊंचाई संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राम बहादुर मगर एक ट्रेक से लौटने के बाद अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए। इसी तरह की एक घटना में, एनडीआरआरएमए के अनुसार, कास्की जिले के अन्नपूर्णा बेस कैंप क्षेत्र में ट्रेकिंग के दौरान ऊंचाई संबंधी बीमारी से पीड़ित नेपाली नागरिक सूरज मान श्रेष्ठ की शनिवार को उस होटल में मृत्यु हो गई, जहां वह ठहरे हुए थे।

इसी प्रकार, उत्तरी कंचनजंगा पर्वत के बेस कैंप की ट्रेकिंग से लौट रहे 31 वर्षीय एक स्पेनिश नागरिक को शनिवार को ऊंचाई संबंधी स्वास्थ्य समस्या हो गई। उन्हें ताप्लेजंग जिले के फक्तांगलुंग गांव के एक अतिथिगृह से बचाया गया, जहां वह आराम कर रहे थे।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उसी दिन इलाज के लिए काठमांडू पहुंचाया। कास्की जिले का अन्नपूर्णा क्षेत्र और उत्तरी नेपाल का मस्तंग जिला, दोनों ही इस समय ट्रैकिंग के लिए आने वाले हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हैं।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma case: CBI का बड़ा एक्शन, पति समर्थ और रिटायर्ड जज सास 14 दिन की Judicial Custody में

PM Awas Yojana में कट मनी का काला खेल! TMC नेताओं ने बंगाल में लौटाए लाभार्थियों के पैसे। Video

Balochistan में फिर दहला Pakistan, मई में 71 आतंकी हमले, रिपोर्ट ने खोली Security की पोल

Hero MotoCorp की Sales में बंपर उछाल, May 2024 में 12% Growth के साथ बेचीं 5.7 लाख गाड़ियां