न्यूयार्क में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 3 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूयार्क में जुए के अवैध क्लब में शनिवार तड़के गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स इलाके में स्थित एक इमारत में सुबह करीब सात बजे छह पुरुषों और एक महिला को गोली मार दी गई। जांच अधिकारी डरमोट शेया ने बताया कि चार पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया। जख्मी हुए लोग खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी उम्र 32 से 49 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि एक घायल व्यक्ति भाग गया है।

इसे भी पढ़ें: इक्वाडोर में ईंधन की बढ़ती कीमतों से भड़के दंगे, राष्ट्रपति ने कर्फ्यू लगाने के दिए आदेश

शेया ने बताया कि गोलीबारी के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को गोलीबारी के मकसद का भी पता नहीं है। उन्होंने बताया कि मौका-ए-वारदात से दो बंदूकें मिली हैं। मेयर बिल डे ब्लासियो ने ट्विटर पर कहा कि शहर की सुबह हिंसा के बीच हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगा कि गोलीबारी की हिंसा महामारी बन चुकी है, जिससे कोई भी समुदाय नहीं बचा है और यह तब तक नहीं रुकेगी जब तब बंदूकों को हमारे बीच से हटाया नहीं जाता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.