नोएडा में 15 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े से संबंधित मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

नोएडा। नोएडा में आम लोगों के मूल दस्तावेज छलपूर्वक हासिल करके फर्जी कंपनियां खोलकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा करने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दो जून को पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा था, जिनमें से सात को तीन दिन की हिरासत में रखा गया था। इन सात आरोपियों से पूछताछ के बाद चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन के सिम, नोट गिनने की 2 मशीन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest को अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, कहा- 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर फिर से विचार करें

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज गौरव, गुरमीत, राजीव तथा राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने फर्जी कंपनियों में जीएसटी रिफंड करके फर्जीवाड़ा करने वाले आठ आरोपियों को कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था। अब तक की जांच में जीएसटी नंबर वाली 3060 कंपनियों का पता चला है। इनमें 247 कंपनियां उत्तर प्रदेश के पते पर खोली गई हैं। पुलिस और जीएसटी विभाग के अधिकारी 15 हजार करोड़ से ज्यादा का फर्जीवाड़ा मान रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी