बिहार में बनेगा चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 11, 2025

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार आइडिया फेस्टिवल को संबोधित करते कहा- बिहार औद्योगिक विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दिया है। गया में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, बिहार सरकार ने इसके लिए 1300 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है। श्री चौधरी ने कहा-बिहार की 14 करोड़ आबादी की जरूरतें इतनी बड़ी हैं कि एक कॉरिडोर से हमारा काम नहीं चलेगा। हम माननीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध करते हैं कि हमें कम से कम चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दें।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्री श्री गोयल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एतिहासिक समय है, जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में रफ्तार पकड़ चुका है बिहार। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अब विश्वस्तरीय सड़कों का जाल बिछा है। पटना से राज्य के किसी भी कोने तक चार से पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है। रेल विस्तार में भी बिहार आगे है, यहां 13 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। गंगा किनारे दीघा से कोईलवर और मुंगेर से भागलपुर तक मैरिन ड्राइव बन रहा है। पांच बड़े एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। चौधरी ने कहा- राज्य में अब तक 17 इथेनॉल प्लांट लगाए जा चुके हैं। मक्का, गेहूं और अब चावल के खुद्दी (चावल का छोटे टुकड़े) तक को प्रोसेस कर इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार में पिछले पांच सालों में करीब 40 लाख लोगों को रोजगार दिए गए हैं। 2025-30 में हमारा लक्ष्य एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: 15 सितंबर तक ग्रामीण पथों एवं पुलों का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 1.65 लाख करोड़ की योजनाओं का तोहफ़ा दिया है। 15 सिंतबर को वो पूर्णिया में करीब 50 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे। दरभंगा एयरपोर्ट के बाद अब 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह बिहार का सबसे बड़ा रनवे वाला हवाई अड्डा होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार 9 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन और खपत कर रहा है। हमने सड़क, बिजली, और नई औद्योगिक नीति 2025 से उद्योग के लिए माहौल तैयार किया है। आने वाले दो साल में यहां उद्योगपति बिना बुलाए आएंगे। उन्होंने कहा-बिहार बढ़ेगा, तभी देश बढ़ेगा। उद्योग बिहार की पहचान बने, यही हमारी कोशिश है। बिहार की समृद्धि से देश की समृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत