विदिशा में पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 4 की मौत और 35 घायल

By प्रितेश अग्रवाल | Jun 12, 2019

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 04 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई वहीं 35 से अधिक घायल हो गए। महाराष्ट्र के मालेगांव से तीर्थयात्रियों को लेकर निकली यह बस नासिक से उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद चित्रकूट जा रही थी। इसी दौरान विदिशा सागर रोड पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। विदिशा से गुजरने के बाद कुआं खेडी के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा करीब 9.45 बजे रात को हुआ। इस हादसे में दो तीर्थयात्रियों की बस में फंसे रहने के दौरान तो दो को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही 35 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की सरकार हम कभी भी गिरा सकते हैंः कैलाश विजयवर्गीय

वही दुर्घटना की खबर लगते ही काँग्रेस के स्थानीय विधायक शशांक भार्गव घटना स्थल पर पहुँच गए और उन्होनें राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए परिजनों को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वही घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal