Kerala के मुवत्तुपुझा में हुई सड़क दुर्घटना में चार तीर्थयात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

केरल में मुवत्तुपुझा के निकट बुधवार सुबह एक कार और लॉरी के बीच टक्कर होने के कारण शबरिमला से लौट रहे चार तीर्थयात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुवत्तुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर है। सभी तीर्थयात्री केरल के बाहर के रहने वाले हैं, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहा एक पांचवां व्यक्ति सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ, जब तीर्थयात्री मंदिर से लौट रहे थे। कुछ खबरों में दावा किया गया कि हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण राज्य के प्रमुख राजमार्ग एमसी रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यातायात जाम होने की वजह से लॉरी हटाने के लिए जरूरी क्रेन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Shraddha Kapoor Birthday: एक फिल्म Aashiqui 2 और चमक गई किस्मत, बनीं Bollywood की Top Actress

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार