छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत, 11 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हैं। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनी और रातापायली गांव के मध्य बृहस्पतिवार शाम मेटाडोर के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण मेटाडोर सवार चार महिला मजदूर सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (45 वर्ष), जैनत्रीबाई (40 वर्ष) और सुमित्रा बाई की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में कोविड-19 के 210 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 14,743 हुई

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल 11 मजदूरों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वाहन चालक नशे में था और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप