दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर, छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्र बनाए जा रहे: सत्येंद्र जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की चौथी लहर चल रही है और जांच क्षमता बढ़ा दी गयी है। संक्रमण के दो या इससे ज्यादा मामले आने पर छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्र भी तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 4033 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6.76 लाख से ज्यादा हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 21 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,081 हो गयी। जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में महामारी की चौथी लहर चल रही है और सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। 

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने कोविड-19 की तीसरी लहर के अत्यधिक खतरनाक होने की चेतावनी दी 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के सभी नागरिकों से कोविड-19 के संबंध में उचित व्यवहार अपनाने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की अपील करता हूं। मुझे लगता है कि संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।’’ कोविड-19 के मामलों और मौत की संख्या में हो रही वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि पूर्व की लहर की तुलना में इस बार उतनी गंभीर स्थिति नहीं है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज