केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में 24 घंटे खुले रहेंगे टीकाकरण केंद्र !

Corona vaccine

एक आदेश के मुताबिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर निर्णय लिया गया है कि टीकाकरण केंद्रों के संचालन समय में वृद्धि की जानी चाहिए।

नयी दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक तिहाई टीकाकरण केंद्रों को अब 24 घंटे संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में टीकाकरण केंद्रों का संचालन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक किया जा रहा है। एक आदेश के मुताबिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर निर्णय लिया गया है कि टीकाकरण केंद्रों के संचालन समय में वृद्धि की जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'वैक्सीनेशन का राष्ट्रवाद' कहां खो गया ? 

इसके मुताबिक यह आदेश दिया जाता है कि छह अप्रैल 2021 से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में संचालित एक तिहाई टीकाकरण केंद्र रात नौ बजे से सुबह नौ बजे के बीच भी संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि इन केंद्रों पर सहज संचालन के वास्ते कर्मचारियों की तैनाती के भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जांएगे। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,033 नए मामले सामने आए थे जबकि 21 मरीजों की मौत हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़