फ्रांसीसी फुटबॉल कोच डेसचैम्प्स ने रचा इतिहास, तोड़ा यह रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

पेरिस। फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस ने कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के करार को 2022 में कतर में होने वाले विश्व कप तक बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा फ्रांस फुटबाल महासंघ के संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी।

डेसचैम्प्स की कप्तानी में फ्रांस ने 1998 में विश्व कप का खिताब जीता था। वह 2012 से राष्ट्रीय टीम के कोच है। नये करार के साथ डेसचैम्प्स टीम के साथ सबसे लंबे समय तक कोच बने रहने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। वह इस मामले में माइकल हिडालगो को पछाड़ सकते है। हिडालगो जनवरी 1976 से जून 1984 तक टीम के कोच थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा