नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि भिलाई शहर के खुर्सीपार थाने की पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में शाहिद और सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: क्या मोदी मंत्रिमंडल में फिर से शामिल नहीं होगी जदयू ? चार मंत्री पद मांग रहे नीतीश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कौशल की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद शाहिद और उसके साथी जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने आरोपों को निराधार बताया है। शाहिद का कहना है कि वर्ष 2016 में राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं थी इसलिए नौकरी के नाम पर पैसे लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने दावा किया कि राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

CMO के IAS अफसर बना रहे Collectors पर दबाव, Ashok Gehlot ने BJP पर लगाया डराने का आरोप

बिना सत्यापन असामाजिक तत्व घोषित करने पर Patna High Court सख्त, सरकार पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

क्या BRICS से जाते ही कोमा में पहुंचे जिनपिंग? भारत में अस्पताल वाली मिस्ट्री!

NSE अपने ही प्लेटफॉर्म पर नहीं कर सकेगा ट्रेडिंग, SEBI चीफ ने खारिज किया ऐसा कोई भी प्रस्ताव