शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों का उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

मुंबई। विदेशी निवेशकों की लिवाली जारी रहने के बीच लगभग सभी बड़े शेयरों की उछाल के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 233.20 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,692.99 अंक पर और निफ्टी का एनएसई 59.85 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त लेकर 12,234.50 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की सभी कंपनियों में तेजी चल रही थी। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एलएंडटी में 1.33 प्रतिशत तक की तेजी चल रही थी। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 106.11 अंक की तथा निफ्टी में 0.22 प्रतिशत की गिरावट रही थी।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स में 400 अंको का उछाल, कच्चे तेलों के दामों में आई तेजी

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 1,061.39 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 960.48 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। कारोबारियों ने बताया कि थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले एफपीआई की बड़ी लिवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों को तेजी मिली। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में चल रहे थे। हालांकि जापान का निक्की गिरावट में चल रहा था।

इसे भी देखें- शेयर बाजार से निवेश कर होना चाहते हैं मालामाल तो जान लें ये बड़ी बातें 

प्रमुख खबरें

AIADMK में Palaniswami का बड़ा एक्शन, फ्लोर टेस्ट के बाद Velumani-Shanmugam की छुट्टी

Kerala CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Gandhi ने की Kharge से मीटिंग, क्या आज होगा नाम का ऐलान?

NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज

विदेश जाने का है Plan? Fuel संकट के बीच अब एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला