India on Iran | दोस्त ईरान! ट्रंप की धमकी के बीच भारत ने कर दिया बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

ईरान की सड़कों पर कोहराम मचा। वहां की सरकार के खिलाफ जंग छिड़ चुकी और अब तो हालात इस कदर बिगड़ गए। भारत सरकार ने भी सीधा और कड़ा संदेश जारी कर दिया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने दिल्ली से पूरी दुनिया को बता दिया कि ईरान की पल-पल की हलचल पर भारत की पैनी नजर है। विदेश सचिव ने कहा कि हम ईरान में हो रहे बदलावों पर नजर रख रहे हैं। ईरान में भारतीय प्रवासियों और भारत से गए छात्रों का एक बड़ा समुदाय है। वहां लगे प्रतिबंधों के बावजूद हमारा दूतावास छात्र समुदाय तक पहुंचने में कामयाब रहा और पता चला है कि वह सभी ठीक और अब तक उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई। हमने वहां मौजूद अपने सभी देशवासियों को सलाह दी है कि वह बाहर ना निकलें या खुद को गड़बड़ी के बीच में ना फंसाएं। ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने गाइडलाइन भी जारी की है जिसमें साफ कहा गया है कि बाहर ना निकलें।

इसे भी पढ़ें: सामने थे मोदी, तभी अचानक भारत के दो जिगरी दोस्त की बुराई करने लगे जर्मनी के चांसलर

ईरान ने कहा कि वह युद्ध और बातचीत दोनों के लिए तैयार है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में विदेशी राजनयिकों के सम्मेलन में कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो वह पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि इंरान बातचीत के लिए भी तैयार है, बशर्ते वह बराबरी, आपसी सम्मन और निष्पक्ष शर्तों पर हो। ट्रंप को बहाना मिले, इसलिए प्रदर्शन हुए ईरान के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके देश में हिंसक प्रदर्शन हुए ताकि ट्रंप को हस्तक्षेप करने का बहाना मिल सके। विदेश मंत्री ने हालांकि अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। अराघची ने तेहरान में विदेशी राजनयिकों से बात की। कतर की ओर से वित्त पेषित अल जजीरा सैटलाइट न्यूज नेटवर्क ने उनके बयान प्रसारित किए।

 

प्रमुख खबरें

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn

15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Prabhasakshi NewsRoom: Sukhbir Singh Badal पर हमला मामले में आया नया मोड़, Harsimrat Kaur Badal ने कह दी बड़ी बात